Tuesday, October 6, 2020

चिरागो की लौ

चिरागो की लौ कभी !
अंधेरो से डरा नहीं करती !!
सच्चाई नज़रो में हो गर तो !
उजालो की जरूरत हुआ नहीं करती !!

यूँ तो एक चिंगारी भी !
काफी है नाबूद की लिए !!
आब नज़रो में हो गर तो !
नज़रे झुकाने से हार नहीं होती !!

कोशिश कितनी कर ले इंसां !
नज़र बचाने की भी तो !!
खुदा की नज़रो से कभी !
गुस्ताखियां कोई बचा नहीं करती !!

No comments:

Post a Comment

इश्क़ है मुझे तुझसे ऐ जिंदगी

इश्क़ है मुझे तुझसे ऐ जिंदगी  कम है तू किसी से रश्क के लिए  ना दे रब मुझे दौलत या शोहरत सुकूने जिंदगी चाहिए मुझे अपने लिए  क्या मांगू किसी की...