Monday, October 5, 2020

कुछ कमी सी है

 कुछ कमी सी है

कहने वाले तो बहुत से हैं मगर।
बिन कहे कुछ कर सके उस इंसान की।
कुछ कमी सी है।

रिश्ते तो बहुत से हैं मगर।
में हूँ ना कह सके उस दिलदार कि।
कुछ कमी सी है।

दोस्त तो बहुत से हैं मगर।
जो साथ निभा सके उस यार की।
कुछ कमी सी है।

तक़दीर ने बहुत दिया शिकवा नही।
ना जाने क्यों फिर भी ज़िन्दगी में।
कुछ कमी सी है।

No comments:

Post a Comment

इश्क़ है मुझे तुझसे ऐ जिंदगी

इश्क़ है मुझे तुझसे ऐ जिंदगी  कम है तू किसी से रश्क के लिए  ना दे रब मुझे दौलत या शोहरत सुकूने जिंदगी चाहिए मुझे अपने लिए  क्या मांगू किसी की...