बस इतनी सी है ख्वाइश मेरी !
साथ तेरा निभाना है !!
गर बिछड़ भी गया राह में तो !
तुझे मंजिल तक पहुँचाना है !!
साथ रहा गर हम दोनों का !
हर सुख दुःख साथ निभायेंगे !!
गर बिछड़े भी तो अपना !
नाम तेरे सब कर जायेंगे !!
बात ना जाने कल की कोई !
करो ये वादा आज ही हमसे !!
सामने कुछ भी मुश्किल आये !
जुदा ना होगे कभी तुम हमसे !!
ख्वाब जो देखा मिलके हमने !
पूरा हमे मिल करना है !!
गर बिछड़ भी गया तुमसे तो !
वो तुमको पूरा करना है !!
Wah wah ....
ReplyDeleteVery heart touching... excellent
ReplyDeleteSabse pahli kavita patni ko samarpit ....
ReplyDeleteThanks Everyone
ReplyDeleteSuperbbb
ReplyDeleteBabur achcha ka it’s hai
ReplyDelete