Monday, October 19, 2020

राह कठिन है

राह कठिन है।
दृश्य है ओझल।।
अगले पग का।
नही है सम्भल।।
फिर भी चलते जाना है।
समय को हराना है।।

खुशी का हो या पल हो गम का।
हर पल का सम्मान करूँ।।
रुका नही जब पल खुशी का।
दुख का फिर क्यों ध्यान करूँ।।

उठूं गिरूं फिर गिरूं उठूं।
कोशिश हर नाकाम करूं।।
हार से पहले हार भला।
कैसे में स्वीकार करूँ।। 

13 comments:

  1. Issi ka naam Zindagi. 👏👏👏👏👏

    ReplyDelete
  2. राह कठिन हो या आसां
    नहीं तुम्हारे बस में है
    जीवन इक कठपुतली
    डोर तुम्हारी उसमे बस में है
    क्यों हैराँ है तू सोच के कल को
    जीवन तो केवल इस पल में है





    😊 God bless you.

    ReplyDelete
  3. Thanks everyone for you appreciating and encouraging words.

    ReplyDelete
  4. Positive thoughts....u r amazing bhaiya

    ReplyDelete

इश्क़ है मुझे तुझसे ऐ जिंदगी

इश्क़ है मुझे तुझसे ऐ जिंदगी  कम है तू किसी से रश्क के लिए  ना दे रब मुझे दौलत या शोहरत सुकूने जिंदगी चाहिए मुझे अपने लिए  क्या मांगू किसी की...