Monday, October 19, 2020

टूट जाये विश्वास अगर तो

टूट जाये विश्वास अगर तो।
माफ़ी का कोई मोल नही।।
साथ न दुख में दे सके तो।
सुख के साथ का मोल नही।।

धागा टूटे गांठ पड़े।
फिर जुड़ने का मोल नही।।
दुख में सुमिरन ना करे तो।
फिर मिलने का मोल नही।।

टूट रहे जो धन के कारण।
उन रिश्तो का मोल नही।।
दुख में सुख में साथ रहे जो।
बस रिश्ते अनमोल वही।।

No comments:

Post a Comment

इश्क़ है मुझे तुझसे ऐ जिंदगी

इश्क़ है मुझे तुझसे ऐ जिंदगी  कम है तू किसी से रश्क के लिए  ना दे रब मुझे दौलत या शोहरत सुकूने जिंदगी चाहिए मुझे अपने लिए  क्या मांगू किसी की...