ना होते इतने करीब
गर होश में जो होते
कमबख्त बेखुदी ने तेरा
दीवाना बना दिया
क्या जाने वो
कीमत इस मैखाने की !
इसी ने तो परायो को
अपना बना दिया
लोग कहते है जगह है बुरी
न जाया करो
कहता हूँ मैं लग जाये
ये आदत ज़माने को
ज़िन्दगी में न पूछ सके
जो हाले दिल
कम से कम मैखाने में
दिल तो मिलाने दो
पैमाना न बना
ज़िन्दगी में तू किसी चीज़ का
अपनों के लिए यहाँ
पैमानों को बदलते देखा है
पर खासियते मैखाना
तो दखिये एक बार
यहाँ परायो को भी अपने
जाम बदलते देखा है
गलत हु मैं ,
बोल गया बेखुदी में
मैखाने में कोई कभी पराया नहीं होता
गर होता तो शायद
इस जहाँ में कोई मैखाना नहीं होता